जालोर जिले में तवाव स्कूल 1st नम्बर पे आने पर अशोकजी प्रजापत प्रिंसिपल साहब का ग्रामवासियो ने किया स्वागत

राजस्थान राज्यस्तर पर सर्वश्रेष्ठ आदर्श विद्यालय #तवाव संस्था प्रधान चयनित Congratulations to our Principal Sir Mr Ashok Kumar Prajapat। बधाई देने के लिये clik करे # Youtube link



आपको बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि आपके विद्यालय (रा.आ.उ.मा. तवाव) जालोर, ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करके अपनी कीर्ति का परचम लहराया है। पहली बार जालोर के किसी विद्यालय ने राज्य स्तर पर यह कारनामा करके दिखाया है जो हम सब के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। और इसके निमित्त बतौर प्रधानाचार्य मुझे राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। मैं मेरे इस सम्मान का सारा श्रेय सम्पूर्ण विद्यालय परिवार को देता हूं कि आप सब के सहयोग की वजह से मैं यह गौरवपूर्ण सम्मान पाने का हकदार बन पाया। और यह सुखद अहसास मुझे नसीब हुआ। सम्पूर्ण विद्यालय परिवार के साथ - साथ विद्यालय के तमाम भामाशाहों का भी इस विद्यालय के उत्कर्ष में विशेष योगदान रहा है ।
इसलिए मैं मेरे विद्यालय के सम्पूर्ण विद्वान स्टॉफगण, काबिल विद्यार्थियों, महान भामाशाहों एवम समस्त प्रबुद्ध नागरिकों और ग्रामवासियों को दिल की अनंत गहराइयों से बहुत बहुत धन्यवाद और आभार व्यक्त करना चाहता हूं कि आप सबके सहयोग की बदौलत आज मुझे यह सम्मान प्राप्त हुआ है और हमारे विद्यालय का नाम पूरे प्रदेश में सितारों की तरह चमक रहा है। ।। *पुनः आभार*।।
🙏🏻
डॉ. अशोक कुमार प्रजापत
प्रधानाचार्य
रा.आ.उ.मा.वि, तवाव

Comments

Popular posts from this blog

आपको प्रधानाचार्य से सीबीओ बनने पर हार्दिक बधाई! यह आपके करियर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।" "आपके समर्पण और कड़ी मेहनत का फल है कि आपको यह महत्वपूर्ण पद मिला है। बधाई हो!" "सीबीओ के रूप में आपकी नई भूमिका में, हम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।" "हमें विश्वास है कि आप अपने अनुभव और ज्ञान का उपयोग करके शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाएंगे।" 💐💐💐💐🙏🙏🙏🙏🙏✒️✒️🖋️🖋️🖊️🖊️📕📕📝

समाज सेवा नव निर्माण श्री खेतेश्वर भवन उत्तराखण्ड हरिद्वार

अनुशासित मार्च: पूर्ण गणवेश में, हजारों स्वयंसेवकों ने घोष की धुन पर कदमताल करते हुए मार्च किया, जिसमें बुजुर्ग और युवा सभी शामिल थे।