गुरु बिना जीवन अधूरा

 

गुरु की भूमिका

गुरु गीता (श्लोक 17) गुरु की सही ढंग से व्याख्या करती है। “अन्धकार हटाने वाला” (गु, “अन्धकार” तथा रु, “हटाने वाला”)। एक सच्चा, ईश्वर प्राप्त गुरु वह होता है, जिसने आत्मनियंत्रण की उपलब्धि करने में सर्वव्यापी ब्रह्म के साथ एकरूपता प्राप्त कर ली है। ऐसा व्यक्ति विशेष रूप से किसी साधक को उसकी पूर्णता की ओर आन्तरिक यात्रा में सहायता प्रदान करने में समर्थ होता है।

“एक अंधा दूसरे अंधे को रास्ता नहीं दिखा सकता” परमहंसजी ने कहा। “केवल एक गुरु (सिद्ध पुरुष), जो ईश्वर को जानता है, दूसरों को सही ढंग से ईश्वर के बारे में शिक्षा दे सकता है। व्यक्ति को अपनी दिव्यता को पुनः पाने के लिए एक ऐसा ही सद्गुरु चाहिए। जो निष्ठापूर्वक सद्गुरु का अनुसरण करता है वह उसके समान हो जाता है, क्योंकि गुरु अपने शिष्य को अपने ही स्तर तक उठने में सहायता करता है।”

गुरु शिष्य सम्बन्ध मित्रता की उच्चतम अभिव्यक्ति है-क्योंकि यह नि:शर्त दिव्य प्रेम और बुद्धिमता पर आधारित होता है। यह सभी सम्बन्धों में सबसे उन्नत एवं पवित्र होता है।

Comments

Popular posts from this blog

आपको प्रधानाचार्य से सीबीओ बनने पर हार्दिक बधाई! यह आपके करियर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।" "आपके समर्पण और कड़ी मेहनत का फल है कि आपको यह महत्वपूर्ण पद मिला है। बधाई हो!" "सीबीओ के रूप में आपकी नई भूमिका में, हम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।" "हमें विश्वास है कि आप अपने अनुभव और ज्ञान का उपयोग करके शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाएंगे।" 💐💐💐💐🙏🙏🙏🙏🙏✒️✒️🖋️🖋️🖊️🖊️📕📕📝

समाज सेवा नव निर्माण श्री खेतेश्वर भवन उत्तराखण्ड हरिद्वार

अनुशासित मार्च: पूर्ण गणवेश में, हजारों स्वयंसेवकों ने घोष की धुन पर कदमताल करते हुए मार्च किया, जिसमें बुजुर्ग और युवा सभी शामिल थे।